विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया पौधरोपण

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ शुद्ध बनाये रखने के उद्देश्य से सामाजिक वानिकी प्रभाग बुलन्दशहर द्वारा बैरन हॉल प्रदर्शनी मैदान के समीप बनाई गई पंचवटी वाटिका में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एवं डीएफओ विनीता सिंह, द्वारा पूजा अर्चना करते हुए हरीशंकरी पीपल, पाकड़, बरगद, का पौधारोपण किया।

हरीशंकरी के पौधों में ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास होता है इन पौधों की छाया ठण्डी होती है और यह हमें सर्वाधिक ऑक्सीजन देते है इन पौधों पर पक्षियों का वास होता है और इनके फल पशु-पक्षी खाते है इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपदवासियों से अपील की कि गई पर्यावरण को शुद्ध, स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने के लिए एक-एक पौधा रोपित अवश्य करें।

इस मौके पर डीएफओ विनीता सिंह, द्वारा बताया गया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक हरीशंकरी का पौधा रोपित किया गया है इसके साथ ही विधायक गणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा भी हरीशंकरी का पौधा रोपित किया गया है ।