बुलंदशहर मैं नही टूट रही कोरोना की चैन

Spread the love


सुरेंद्र भाटी@बुलंदशहर बुलंदशहर जनपद में कोरोना का कहर जारी है मंगलवार को आयी रिपोर्ट के बाद जनपद में कुल कोरोना मरीजो की संख्या 4025 हो गई है। मृतको की संख्या अब 66 हो गयी है।

एकिटव मरीजो की संख्या 354 व कोरोना को मात देकर ठीक हुए मरीजो की संख्या स्वासथय विभाग द्वारा 3605 बतायी जा रही है। बुलंदशहर में 10, सिकंद्राबाद में 01,खुरजा में 02, जहांगीराबाद मे 02, पहासू में 01, लखावटी में 01 तथा अनूपशहर में 02 की रिपोर्ट पाजीटिव आनी बतायी जा रही है।

कोरोना पर लगाम कसने को डीएम रविन्द्र कुमार व एसएसपी संतोष कुमार सिंह के प्रयास के बावजूद कोरोना की चेन नही टूट पा रही है। रोजाना कोरोना मरीजो मे इजाफा होने के बावजूद पेट की भूख मिटाने को सडको पर उतर लोग काम करने को मजबूर है।

ग्रामीण इलाके मे कोरोना फैलने एवं रोजाना तीन दिन से कोरोना मरीजो के आंकडो मे लगातार आ रही कमी से जिला प्रशासन ही नहीं लोगो ने भी राहत की सांस ली है।