गंगा आरती कर कमाया पुन्य लाभ भक्ति में झूमे श्रद्धालु

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर डिबाई क्षेत्र गंगा घाट राजघाट पर पर्यावरण दिवस पर नित्य प्रति होने बाली मां गंगा की भव्य महा आरती में हाथरस से आये राम मन्दिर प्रभात फेरी हाथरस संस्था द्वारा राजघाट लोकमन घाट पर सुबह गंगा पूजन विद्वान पंडितों द्वारा पूजा अर्चना की गई ।।

उसके उपरांत गंगा तट पर भजन संध्या कर भक्ति संगीत में झूमे श्रद्धालु जयकारों के साथ झूम उठा बाबा लोकमन जी का घाट उसके उपरांत मां गंगा की 51 साड़ियों से पेरावनी कर पुण्य लाभ अर्जित किया सभी श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना की लोकमान घाट पर भागीरथ सेवा ट्रस्ट के द्वारा नित्य प्रति होने वाली मां गंगा की भव्य महा आरती जेसे बनारस में होती है वह राजघाट पर नित्य प्रति चल रही है।

एक दिन की भव्य महाआरती के यजवान बनकर आये राम मन्दिर प्रभात फेरी संस्था हाथरस ने भव्य महा आरती कर मां गंगा से आशीर्वाद प्राप्त किया आरती देख कर श्रद्धालु मन मोहित हो गए इस शुभ अवसर पर पंडित राम बल्लभ जी, सुमित शर्मा जी, मुकेश कुमार वाष्णय, मुकुंज वाष्णय, गोविंद वाष्णय, दिलीप वाष्णय, राजेश वाष्णय, चंचल वाष्णय, राजकुमार वाष्णय, चावला जी, डॉक्टर साहब शुनिल शर्मा जी, निकुन्ज वाष्णय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।