पुलिस ने टॉप-10 अपराधी अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार

Spread the love


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 29.06.2022 को थाना औरंगाबाद पुलिस द्वारा एक टॉप-10 अपराधी दानिश पुत्र सफीक को सब्जी मण्डी गेट के समाने कस्बा औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो काफी समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में थाना औरंगाबाद पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।