जनपद में निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाये 26 उपनिरीक्षकों को एसएसपी द्वारा कंधो पर तीसरा स्टार लगाकर किया उत्साहवर्धन

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर में उपनिरीक्षक के पद से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए 26 उपनिरीक्षकों को उपयुक्त पाते हुए पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा अनुमोदित किए जाने के फलस्वरूप पदोन्नति प्रदान की गयी है।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्लोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बजरंगबली चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध कमलेश बहादुर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर शशांक सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय अलका द्वारा पुलिस कार्यालय में उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वाले उपनिरीक्षकों के कंधो पर तीसरा स्टार लगाकर बधाई व शुभकामनाएं दी गयी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।