अद्भुत है बाबा भोलेनाथ की शिव खोड़ी की गुफा : संजय गोयल


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर इसी सप्ताह समाजसेवी संजय गोयल अपने मित्रों के साथ जम्मू कश्मीर में श्री वैष्णो देवी माता व रेंसु में स्थित बाबा भोलेनाथ की शिवखोड़ी दर्शन के लिए गए थे| संजय गोयल ने अपनी यात्रा के कुछ क्षण हमसे साझा किए | संजय गोयल ने बताया कि हम हर वर्ष सावन के महीने में दर्शन के लिए जाते हैं |

बाबा भोलेनाथ की शिव खोड़ी गुफा बहुत ही अद्भुत है| गुफा में स्थित बाबा भोलेनाथ के सामने बैठकर ध्यान लगाने से मन को शांति मिलती है ,भक्तों की होती है मनोकामनाएं पूर्ण| गांव रेंशू से लगभग 4 किलोमीटर दूर पैदल पहाड़ी रास्ता चलकर होते हैं शिवखोड़ी में बाबा भोलेनाथ के दर्शन|

संजय गोयल ने कहा कि श्री वैष्णो माता रानी के पिंडी दर्शन भी अद्भुत दर्शन है| माता रानी के दर्शन मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर होते हैं| कटरा से लगभग 14 किलोमीटर पैदल रास्ते की चढ़ाई कर होते हैं माता रानी के दर्शन| संजय गोयल ने बताया सावन के महीने में बाबा शिव खोड़ी में भोलेनाथ के दर्शन करने का होता है विशेष महत्व |

उन्होंने बताया इस बार हमने शिवखोड़ी में बाबा भोलेनाथ का भंडारा भी किया |उनके साथ अनिल जिंदल, मनोज अग्रवाल ,अरुण गोयल, नीरज ,अमित मित्तल, सौरभ कुशाग्र अग्रवाल , बॉर्बी गोलू, अथर्व आदि साथ रहे|