गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई मौत मामले में एसएसपी को दी तहरीर-धर्मेंद्र

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के आदेश अनुसार जिला अध्यक्ष सुनील लोधी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मेरठ लाईफ लाईन हॉस्पिटल के डॉक्टरों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को दी तहरीर।


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया 9 सितंबर की शाम को डॉक्टरों की लापरवाही के कारण गर्भवती महिला के डिलीवरी के समय घोर लापरवाही के कारण जाड़ौल निवासी महिला सोनम की गलत ऑपरेशन होने से मृत्यु हो गई जिसके खिलाफ आज महिला के परिजनों के साथ जिला अध्यक्ष सुनील लोधी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

जल्द कार्यवाही ना होने पर धरना की चेतावनी दी जिसमें सत्येंद्र सिंह ब्लॉक महामंत्री जिला उपाध्यक्ष विनोद गुर्जर, ब्लॉक मीडिया प्रभारी अरुण लोधी कालीचरण शर्मा प्यारेलाल राम सिंह सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।