अपील-खेत में पराली न जलाए किसान,अन्यथा होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज जिला अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने वीडियो जारी कर सभी किसानों से यह अपील की है कि इस समय धान की कटाई झड़ाई चालू हो गई है।

इसलिए कोई भी किसान भाई धान की पराली खेत में ना जलाएं क्योंकि पराली जलाने से हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ वातावरण को भी नुकसान होता है। इसलिए कोई भी किसान धान की पराली ना जलाए एक अपील एक निवेदन जिलाधिकारी बुलंदशहर चंद्रप्रकाश सिंह की तरफ से पिछले कई दिनों से किया जा रहा है और आज जिलाधिकारी की तरफ से वीडियो जारी करें अपील की गई है निवेदन किया गया है कि कोई भी किसान पराली न जलाए जिससे हमारे स्वास्थ्य को व वातावरण को कोई नुकसान ना हो।

जिला अधिकारी बुलंदशहर चंद्र प्रकाश सिंह

और कहा कि पराली को किसान गौशालाओं में दान कर सकते है किसी भी हालात में पराली ना जलाएं। जिलाधिकारी ने यह भी साफ किया है की इसके बावजूद भी अगर कोई किसान पराली जलाते हुए मिलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।