थैलेसीमिया स्पेशलिस्ट डॉक्टर माथुर ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को दी स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ निवासी बेटी शिवानी जो थैलेसीमिया से पीड़ित है जिसका इलाज थैलेसीमिया स्पेशलिस्ट डॉक्टर अलका माथुर बेटी शिवानी का जन्म से ही अच्छा इलाज कर रही है। ऐसे सैकड़ों थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे हैं उन पीड़ित बच्चों को अपने बच्चे समझ कर डॉक्टर माथुर इलाज कर रही थी डॉ माथुर ने अपने कार्यकाल में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को बेहतर से बेहतर इलाज दिया।

अब डॉ अलका माथुर थैलेसीमिया वार्ड से 31 अक्टूबर को रिटायर हो रही है डॉ अलका माथुर काफी समय से थैलेसीमिया वार्ड मैं थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की देखरेख कर रही थी। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे डॉ0 अलका माथुर की इलाज से काफी स्वस्थ और खुश रहते है। डॉ अलका माथुर ने सभी बच्चों के हमेशा स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी।