दीपक हत्याकांड मामले में फरार महिला समेत चार गिरफ्तार

संवाददाता @ गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र में डीजे बंद को लेकर हुई दीपक पासी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी देहात डॉ ईरज राजा ने बताया कि गत मोदीनगर की इंदिरापुरी कॉलोनी निवासी दीपक पासी (32) गत रविवार रात को कॉलोनी निवासी अपने दोस्त दीपू के जन्मदिन पार्टी में गया था। जन्मदिन पार्टी में दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ दीपू के घर पहुंचा। जहां सभी शराब पी और रात 12 बजे केट काटा गया। करीब एक बजे तक डीजे पर सभी डांस किया। इस बीच कॉलोनी की महिला मोनिका ने डीजे बंद करने के लिए कहा। मगर उन्होंने डीजे बंद नही किया। जिसे लेकर दोनों में विवाद हो गया था। इस पर मोनिका के पति ने अपने साथियों के साथ दीपक पासी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

एसओजी ग्रामीण एवं थाना मोदीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मनोज पुत्र बेदू निवासी इंदिरापुरी कल्लड मंदिर के पास मोदीनगर, पुष्पेंदर उर्फ सोनू पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भूपेंद्र पुरी मोदीनगर, शिवम पुत्र सतीश निवासी कृष्णाकुंज मोदीनगर व मनोज की पत्नी मोनिका को हत्या मामले मेंं गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व तंमचा एवं बाइक बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी मनोज ने बताया कि दीपक मेरे घर के सामने बर्थडे पार्टी करते हुए अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। जिसका मेरी पत्नी मोनिका द्वारा विरोध किया तो बदतमीजी करने लगा। जिस पर अपने साथियों के साथ मिलकर पिस्टल एवं तमंचा से लैस होकर दीपक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे।