देश में मंहगाई और बेरोजगारी भाजपा की देन: मदन भैया

Spread the love

गाजियाबाद। मुरादनगर में मंगलवार को जलालपुर रोड पर अमन गार्डन में रालोद की सभा आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता पूर्व सभासद आस मोहम्मद और संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भूल्लन ने किया।
इस मौके पर खतौली के विधायक मदन भैया ने कहा कि रालोद का मजबूत संगठन है। रालोद निकाय चुनाव पूरे दमखम के साथ लडेंगी। उन्होने कहा कि आज देश का जनता महंगाई व बेरोजगारी से जूझ रही है।

विधायक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ही एक ऐसे नेता रहे, जिन्होंने किसानों व मजदूरों के बारे में सोचा और उनके उत्थान के लिए काम किया। कार्यक्रम प्रभारी व गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि काकी रसोई गैस डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं।

महंगाई से आम आदमी जीना मुश्किल हो गया है। रालोद के जिला अध्यक्ष अमित त्यागी ने कहा कि किसान मजदूर जागरण सप्ताह का आज समापन हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दस से अधिक सभा का आयोजन किया गया। विधायक ने कहा कहा कि रालोद संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर कुवंर अय्यूब अली, अजयपाल सिंह, असलम पठान, संजीव चौधरी, रहीस कुरेशी, अखिल पठान, शहजाद कुरैशी, अलीमूद्दीन कस्सार हाजी फारुख सहित अनेक लोग मौजूद थे।