डीएम एसएसपी ने हड़ताल पर बैठे विद्युत अधिकारी कर्मचारियों के बीच पहुंचकर की वार्ता

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह@ भाटी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर हड़ताल/कार्य बहिष्कार पर जाने से जनपद में विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने विद्युत विभाग के कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से जाकर वार्ता की गई

। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि जनपद में आवश्यक सेवाओं वाले स्थलों पर विद्युत आपूर्ति बाधित न होने पाए। संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार से विद्युत आपूर्ति बाधित न की जायेगी। इसके साथ ही सब स्टेशन से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बनायें रखने के लिए कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न की जायें।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के दौरान विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के लिए तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता बनाई रखी जाए जिससे जनपद में विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से बनाये रखा जा सके। इस मौके पर मुख्य अभियंता विद्युत, तीनो अधीक्षण अभियंता उपस्थित रहे।