प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। ईद की दावत में आए दारोगा की जिप्सी में टिकटॉक बनाए जाने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस ने वीडियो बनाने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आनन फानन में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। लेकिन वीडियो बनाने की अनुमति देने वाले दारोगा के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर में थाने में तैनात एक दारोगा ईद के दिन दावत खाने के लिए मुस्लिम युवक के घर गए थे। जहां उनकी सहमति से आरोपी ने पुलिस की जिप्सी में बैठकर न केवल टिकटॉक वीडियो बनाया,बल्कि उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। थोड़ी ही देर में यह वायरल वीडियो एसएसपी कलानिधि नैथानी के मोबाइल तक पहुंच गया। उन्होंने वीडियो देखते ही मामले की जांच के आदेश दे दिए। विजय नगर थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, उसे पुलिस की गाड़ी पर वीडियो बनाने की अनुमति देने वाले दारोगा के खिलाफ उच्चाधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनीष मिश्र ने बताया कि सीओ फस्र्ट धर्मेंद्र चौहान को मामले की जांच सौंपी गई है। लेकिन उनका स्थानांतरण सीओ सदर पर हो गया है। ऐसे में अब इस पूरे मामले की जांच सीओ फस्र्ट बनाए गए राकेश कुमार मिश्रा करेंगे। बता दें कि सोमवार को शानू चौधरी नाम की आईडी से यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया था। अब तक 54 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
Related Posts
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने नवागत एसपी सिटी का किया स्वागत
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला एवं महानगर ईकाइयों से जुड़े व्यापारियों ने…
क्रिसमस और नववर्ष पर नहीं चलेगी मनमानी, बिना लाइसेंस के शराब पार्टी पर होगा एक्शन
-आबकारी अधिकारी ने बार रेस्टोरेंट अनुज्ञापियों के साथ किया मंथन, शराब तस्करों के खिलाफ रुपरेखा तैयार गौतमबुद्ध नगर। क्रिसमस पर्व…
राजनैतिक प्रशिक्षण केंद्र को जमीन देने के लिए निगम ने उजाड़े आशियाने
मकान टूटते देख बिलखते रहे बच्चे, एक पल में ढेर हुआ बरसों का आशियानासामान को बाहर फेंककर निगम ने किया…
