नौजवान ही बनाएंगे भगत सिंह के सपनों का भारत- किरण जीत सिंह

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर। राष्ट्र चेतना मिशन के 9वे स्थापना दिवस के मोके पर आयोजित हो रहे भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे देश के अमर शहीद भगत सिंह के भतीजे किरण जीत सिंह ने शहीद चौक पर स्थित भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवाओं का राष्ट्र सेवा में सहभागिता के लिए आह्वान किया।

क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह के छोटे भाई कुलतार सिंह के सुपुत्र किरण जीत सिंह, आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर जी महाराज, राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने काला आम चौराहा पर स्थित भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

किरण जीत सिंह ने कहा कि असंख्य भारतवासियों के आदर्श भगत सिंह ने युवा अवस्था में ही भारत की आजादी के लिए आत्म बलिदान कर एक सशक्त और स्वाभिमानी भारत की कल्पना की थी। लेकिन, आज भी भगत सिंह का सपना पूरी तरह साकार नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि देश के नौजवान ही भगत सिंह जैसे अनेकों शहीदों के सपनों का भारत बना सकते हैं। उन्होंने राष्ट्र चेतना मिशन के सेवा कार्यों के सराहना करते हुए कार्यक्रम हेतु आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया।

आचार्य महामंडलेश्वर कमल किशोर जी महाराज ने भी विभिन्न सेवा कार्यों में संलग्न राष्ट्र चेतना मिशन के युवा कार्यकर्ताओं को शुभाशीष प्रदान किया। राष्ट्र चेतन मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने पदाधिकारी के साथ सभी मुख्य अतिथियों का बुलंदशहर पहुंचने पर फूल माला पहनकर स्वागत किया।