सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के ढाकर रोड सिकंदरपुर के निकट आज सुबह पुलिस चेकिंग कर रही थी इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो लोग दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रुकने इशारा किया लेकिन स्कूटी सवार दोनों भागने लगे तभी पुलिस ने स्कूटी सवार दोनों बदमाशों ने अपने आप को पुलिस से घिरता देख पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से जीतू सैनी ढेर हो गया।

खुर्जा में बीते 25 अप्रैल की देर रात जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए तिहरे हत्या कांड का मुख्य आरोपी जीतू सैनी जो 50 हजार का इनामी बदमाश था पुलिस की बदमाशों से हुई इस मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई जिसमे पुलिस की गोली लगने से मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी बदमाश जीतू सैनी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे किया मृत घोषित कर दिया। पुलिस की हुई इस मुठभेड़ में स्कूटी सवार एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। जिसको पुलिस तलाश कर रही है।इस मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई कई राउंड फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मौ.असलम और हैड कांस्टेबल मोहित मलिक भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए जिलाअस्पताल ले जाया गया ।

आरोपी जीतू सैनी के कब्जे दो पिस्टल, एक तमंचा व जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस बरामद किए गए है । बीते 25 अप्रैल की देर रात को एक जिम में जन्मदिन पार्टी मनाते समय मुंह पर केक लगाने को लेकर विवाद हो गया था जिसमें तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और जीतू सैनी इस तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और घटना के बाद से ही यह फरार था और तब हीं से पुलिस को इसकी तलाश थी जिसके लिए कई थानों की पुलिस लगी हुई थी जो जगह-जगह दबिश दे रही थी।

हालांकि 25 अप्रैल को हुए तिहरे हत्याकांड के बाद से ही लगातार पुलिस की कार्रवाई में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और यह छठा आरोपी था जिसको पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया और अभी पांच आरोपी फरार है जिनको पुलिस कई टीमे तलाश कर रही है।
