टिकटॉक स्टार ने अधिकारी की चप्पल से की धुनाई, वीडियो हुआ वायरल

Spread the love

हिसार के बालसमंद में बनाई गई अस्थाई अनाज मंडी की घटना
संवाददाता@ हिसार : हिसार के बालसमंद में भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने पुलिस की मौजूदगी में मार्केट कमेटी के एक अधिकारी को थप्पड़ जडऩे के साथ साथ अपनी चप्पल से उसकी धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सोनाली फोगाट कर्मचारी को कह रही हैं कि तेरी हिम्मत कैसे हुई ऐसे बोलने की। तेरे घर में मां-बहन नहीं हैं क्या? विवाद एक शेड बनाने को लेकर था। किसानों का मुद्दा लेकर सोनाली फोगाट गई थी, जिसके बाद वहां विवाद हुआ। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अभी पुलिस कार्रवाई जारी है। वायरल हो रहा वीडियो शुक्रवार दोपहर का है। विडियो बालसमंद अस्थाई मंडी में खड़े किसी शख्स ने इसे बनाया है। इसमें सोनाली फोगाट ने मार्केट कमेटी के कर्मचारी को कह रही हैं कि आपको जितने थप्पड़ मारे जाएं, उतने कम हैं। इतना कहकर सोनाली फोगाट ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया व चप्पल से उसकी खूब धुनाई कर दी जिसके बाद सेक्रेटरी बैठे-बैठे गिडग़ड़ाता रहा। वह रोने लगा। चप्पल से पिटाई के बाद मार्केट कमेटी का कर्मचारी सिर पकडक़र रोने लगा। सोनाली फोगाट ने कहा कि आपने कैसे ये बात कही? सोनाली ने कहा कि मेरे मुंह से किसी के लिए एक शब्द नहीं निकलता। मारना तो दूर की बात है। आपके घर में मां-बहन नहीं है क्या? क्या सोचकर आपने ये शब्द बोले। काम की छोड़ो-एक औरत को भद्दा मजाक बोलना किसने सिखाया आपको। तुम लोगों का जीने का अधिकार नहीं। आसपास खड़े लोग सोनाली फोगाट का ही समर्थन करते नजर आ रहे थे।

कर्मचारी तख्त पर बैठा-बैठा अपनी सफाई दे रहा था। सोनाली फोगाट ने पुलिस को अधिकारी के खिलाफ कारवाई करने को भी कहा।
कौन है सोनाली फोगाट टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट पर कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वे हार गई थी। सोनाली फोगाट टिकटॉक पर काफी मशहूर हैं। वो आए दिन अपने वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट करती रहती हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। सोनाली फोगाट के वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद भी करते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें टिकटॉक पर उनके लाखों फॉलोअर हैं।