सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर: नगर पंचायत बीबी नगर द्वारा संचालित गोशाला का आज जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में संरक्षित 113 गोवंश के लिए भूसा, चारा, पानी आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि गौशाला की बाउंड्री के चारों ओर पौधरोपण कराया जाए। गोशाला में बनाये जा रहे बर्मी कम्पोस्ट खाद के बारे में जानकारी दिए जाने पर डीएफओ को निर्देश दिए कि पौधरोपण के लिए जनपद की गोशालाओं से ही बर्मी कम्पोस्ट खाद को लिया जाए। गौशाला के अन्दर नाली को पक्का कराये जाने के निर्देश ईओ को दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी स्याना श्री सुभाष सिंह, ईओ नगर पंचायत उपस्थित रहे।
Related Posts
नगर पालिका में बिना नोटिस दिए आधा दर्जन से अधिक मकान तोड़े जाने से आक्रोशित महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर नगर पालिका पर बिना नोटिस दिए आधा दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त करने का आरोप मकान तोड़े…
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर तहसील डिवाई में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा…
लूटपाट करने वाले गिरोह के 04 शातिर सदस्य गिरफ्तार
सुरेंद्र सिंह भाटी बुलंदशहर चैकिंग के दौराने मुखबिर की सूचना पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 04 अभियुक्तों…
