प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद।एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिले में कई थाना क्षेत्र की चौकी इंचार्ज की वजह से रिक्त पुलिस चौकी पर 12 चौकी इंचार्ज समेत 36 दारोगा के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसएसपी नैथानी ने बताया कि दारोगा अन्नू कुमार को ट्रैफिक पुलिस से शालीमार गार्डन चौकी प्रभारी,संजय सोलंकी को चौकी प्रभारी नीतिखंड इंदिरापुरम,बॉबी कुमार को चौकी प्रभारी सूर्यनगर, प्रवीन सिंह को चौकी प्रभारी फर्रूखनगर टीला मोड़,मोहित कुमार को चौकी प्रभारी करन गेट,यतेंद्र गोस्वामी को चौकी प्रभारी कस्बा लोनी,भरत सिंह परिहार को चौकी प्रभारी कादराबाद,सुशील कुमार को चौकी प्रभारी बस अड्डा मोदीनगर,नवीन कुमार को चौकी प्रभारी विजय विहार ट्रोनिका सिटी,सुशील कुमार को चौकी प्रभारी ट्रोनिका सिटी,विशाल सिंह को चौकी प्रभारी अशोक विहार लोनी,नीरज कुमार को चौकी प्रभारी संगम विहार लोनी बॉर्डर में तबादला किया गया। वहीं, साहिबाबाद थाना क्षेत्र की शालीमार गार्डन क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता से अभ्रद व्यवहार करने वाले शालीमार गार्डन चौकी प्रभारी शशि चौधरी को यहां से हटाते हुए एसएसपी नैथानी ने उनका भोजपुर थाने में तबादला कर दिया। चौकी प्रभारी द्वारा अभ्रद व्यवहार किए जाने को लेकर क्षेत्र के लोगों ने एसएसपी से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर शालीमार गार्डन चौकी प्रभारी शशि चौधरी को यहां से हटाते हुए भोजपुर थाने में तबादला कर दिया। एसएसपी ने बताया कि इनके अलावा ट्रैफिक पुलिस से 24 दारोगा और पुलिस लाइन से 12 दारोगा को थानों में तैनात दी गई हैं। जिले में कुल 36 दारोगा के कार्यक्षेत्र बदले गए है। इसके अलावा ट्रैफिक से फाइटर मोबाइल में लगे करीब 15 चार पहिया वाहन और लाइन से 15 चार पहिया वाहन समेत 30 वाहनों को थानों को उपलब्ध कराए गए हैं।
Related Posts
एक साल से चल रहें सेक्स रैकेट का भांडाफोड़
-8 युवती, 7 युवक समेत 15 गिरफ्तार -ऑन डिमांड़ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से होती थी सप्लाई -पुलिस की कार्रवाई पर…
ठाकुर संजय सिंह को संतान प्राप्ति
विनोद पाण्डेय@ गाजियाबाद । करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री व पूर्व पार्षद प्रत्याशी एवं वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर संजय सिंह…
प्रदेश की जनता का विश्वास व आर्शीवाद भाजपा के साथ: ब्रजेश पाठक
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 8…
