सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर: नगर पंचायत बीबी नगर द्वारा संचालित गोशाला का आज जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में संरक्षित 113 गोवंश के लिए भूसा, चारा, पानी आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि गौशाला की बाउंड्री के चारों ओर पौधरोपण कराया जाए। गोशाला में बनाये जा रहे बर्मी कम्पोस्ट खाद के बारे में जानकारी दिए जाने पर डीएफओ को निर्देश दिए कि पौधरोपण के लिए जनपद की गोशालाओं से ही बर्मी कम्पोस्ट खाद को लिया जाए। गौशाला के अन्दर नाली को पक्का कराये जाने के निर्देश ईओ को दिए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी स्याना श्री सुभाष सिंह, ईओ नगर पंचायत उपस्थित रहे।
Related Posts
शिकारपुर लूट कांड का खुलासा करने के बाद एसएसपी का व्यापारियों की ओर से आभार व्यक्त किया गया
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के शिकारपुर : में व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा किए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…
शिवाली पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंचे किशन नेता राकेश टिकैत
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जहांगीराबाद। विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के गाँव शिवाली गढ़िया में योगेंद्र चौधरी उर्फ मंटू चौधरी के दादा के…
सहायक सांख्यिकी अधिकारी के घर दिनदहाड़े हुई डकैती पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने डकैत
सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा भले ही लगातार चोर एवं डकैती के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हो…
