सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर – चोला चौकी के गांव गंगरोल निवासी सत्यपाल सिंह ने अपनी बेटी पूजा की शादी हिन्दू रीती रिबाज के साथ करीब 8 महीने पहले अपनी हैसियत के मुकाबले खूब दान दहेज़ से सूरजपुर निवासी मनीष के साथ की थी पूजा के पिता सत्यपाल ने बताया कि मैंने अपनी बेटी की शादी में दहेज में कार व अन्य दान दहेज़ सोने चांदी के आभुसड़ सहित करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे मगर उसका पति शराब पीकर आए दिन मेरी बेटी पूजा के साथ मारपीट करता रहता है और ₹500000 रूपये नगद मांग कर रहा है की अपने बाप से रूपये लाकर मुझे दे उसने मना किया कि मेरे पिता की हैसियत नहीं है की आपको और 500000 रूपये दे सके इसी बात से नाराज होकर उसके पति न रात उसको घर में बंद कर खूब मारा पीटा और ऊपर लोहे की गिरिल से लटका दिया मेरी बेटी के शोर मचाने पर पड़ोसी भाग कर आए और उन्होंने शोर मचाया जब वह उसको मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भागा और गांव वालों ने बेटी की जान बचाई उसके बाद मेरी बेटी ने फ़ोन से हमको सूचना जिसके बाद हम बेटी के पास सूरजपुर पहुंचे और अपनी बेटी को घर गंगरोल ले आये और आज सुबह पूजा के पति मनीष के खिलाफ चोला चौकी पुलिस से मनीष के खिलाफ सख्त कार्यबाही करने के लिए लिखित शिकायत की हैं
Related Posts
विद्यालय के संस्थापक एवं समाजसेवी श्रद्धेय बाबूजी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर के कस्वा ककोड़ स्थित विद्यालय केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड में विद्यालय के…
तथाकथित पत्रकार-बैंक प्रतिनिधि के खिलाफ म्युनिसिपल कमिश्रर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। नगर निगम से शहर में विभिन्न स्थानों पर 580 होर्डिंग लगाने और विज्ञापन कार्य की अनुमति नहीं…
डॉ. सुधीर अग्रवाल बने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला संरक्षक
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर-बुलन्दशहर। देश में शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए विगत सात वर्षों से निरंतर संघर्षरत देशव्यापी संगठन जनसंख्या…
