corona update: दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फिर लगाई फटकार

Spread the love

नई दिल्ली। दिल्ली में कोराना वायरस संक्रमित मरीजों के उपचार और अस्पतालों में कोरोना संक्रमित शवों के साथ गलत व्यवहार को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार को फिर फटकार लगाई है।

सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों (जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एम आर शाह) की पीठ ने बुधवार को सुनवाई के दौरान सवालिया लहजे में पूछा- दिल्ली सरकार ने क्या किया है? कृपया डॉक्टरों, नर्सों की सुरक्षा करें। वे युद्ध योद्धा हैं। आप (दिल्ली सरकार) नहीं चाहते कि सच्चाई सामने आए। कई वीडियो सामने आए हैं।