सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर : जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने कोविड-19 से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर, आश्रय स्थल तथा कोविड अस्पताल भर्ती मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का प्रतिदिन जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़िला कोविड कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबरों के माध्यम से प्रतिदिन व्यवस्थाओं की जानकारी मरीजों से ली जाएगी। इसके साथ ही मरीजों द्वारा संज्ञान में लाये वाली समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि क्वॉरेंटाइन सेंटर, आश्रय स्थल तथा कोविड अस्पताल में लापरवाही पायी जाती है तो संबंधित नोडल अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ट्रेनी आईएएस सुश्री सान्या छावड़ा को उक्त कार्य हेतु अधिकारी नियुक्त करते हुए मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
Related Posts
पुलिस ने पकड़ा शराब की पेटियों से भरा ट्रक
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर -बुलन्दशहर : गुलावठी पुलिस ने शराब की पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को भी…
श्लोक कुमार बने बुलंदशहर जनपद के नवागत एसएससी
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर प्रदेश में 11 आइपीएस अफसरों का ट्रांसफर,बुलंदशहर एसएसपी के पद पर तैनात रहे एसएसपी/डीआईजी संतोष कुमार सिंह…
चोरी की घटनाओं के प्रयास में संलिप्त 3 अभियुक्त गिरफ्तार
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर संतोष कुमार सिह के आदेशानुसार जनपद मे चलाये जा रहे अपराधियो के विरुद्ध…
