दीपक वर्मा@ शामली। भारत चीन बॉर्डर पर चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले में शहीद हुए सैनिको को श्रधांजलि अर्पित की गई। नगर के नया बाजार स्थित कार्यालय पर विश्व हिंदू महासंघ द्वारा मौन धारण किया गया तथा कैंडल जलाकर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शनिवार को निर्मल वालिया मार्ग, नया बाजार स्थित संगठन कार्यालय पर विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने कैंडल जलाकर व मौन धारण कर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पंकज वालिया ने कहा कि बॉर्डर पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सभी 135 करोड़ भारतवासी बॉर्डर पर तैनात सैनिको के साथ हमेशा खड़े है। जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि आज का भारत 1962 वाला भारत नहीं है यह नया और बदलता भारत है। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारे वीर जवानों की शहादत के बदले दुश्मनों को अधिक से अधिक ढेर कर लिया जाए। जिससे सेना का मनोबल बढ़ा रहे। बैठक में चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए देशवासियों को प्रेरित करने का प्रण लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से पंकज वालिया, महेश कुमार शर्मा, उपेंद्र चैधरी, अमित वालिया, शुभम रंगीला, द्रोण वालिया, राम प्रसाद गर्ग, मोहित गोयल, आर्यन वालिया आदि रहे।
Related Posts
शामली आसपास: माता-पिता हैं सबसे अच्छे दोस्त-मृदुला जैन
दीपक वर्मा@ शामली। भारतीय जैन संघटना द्वारा आयोजित चार दिवसीय आॅनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम…
कैराना कोतवाली पहुंचकर पुलिस से उलझे पड़े सपा विधायक, लगाए गंभीर आरोप
आरोप-प्रत्यारोपों से बढ़ी सरगर्मी, सीओ ने बीच-बचाव कर शांत किया मामला कोतवाली पर फरियादियों के ही उत्पीड़न करने का आरोप…
मूसलाधार बारिश से शहर में हुआ जलभराव
जनजीवन अस्त-व्यस्त, दुकानों व मकानों में घुसा पानी देर रात तक बारिश होने से मंदिर नहीं जा सके श्रद्धालु गुरुवार…
