आज होने वाले सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

सम्मेलन को राज्यमंत्री महेश गुप्ता करेंगे संबोधित
दीपक वर्मा@ शामली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 जुलाई को होने वाले सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने 4 मंडल अध्यक्षों से वार्ता कर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनता से आॅनलाइन जुडने का आहवान किया। इस सम्मेलन में राज्यमंत्री महेश गुप्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे। जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 जुलाई को होने वाले सम्मेलन की तैयारियों की जा रही है।

गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने जूम ऐप के माध्यम से 4 मंडल अध्यक्षों से वार्ता कर इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनता को आॅनलाइन जुडने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के राज्यमंत्री महेश गुप्ता जूम ऐप के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच साझा करेंगे। दूसरी ओर शामली विधानसभा संयोजक अनुज राणा व प्रभारी पुनीत द्विवेदी ने भी पदाधिकारियों की बैठक ली तथा सैक्टर बूथ स्तर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जूम ऐप के माध्यम से कैसे जुडे, के बारे में जानकारी दी। मीडिया प्रभारी कपिल पंवार ने बताया कि मंडल, सैक्टर, बूथ के साथ-साथ शिक्षक, इंजीनियर, व्यापारी,फल विक्रेता, सफाई कर्मचारी, चिकित्सक व स्वयं सहायता समूह के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।