प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास) ने गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा शांति व श्रद्घांजलि देते हुए यज्ञ किया। जगदीश नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर हिंसक झड़प में शहीद हुए सैनिकों के लिए यज्ञ कर प्रार्थना की। सुभास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि सुभास पार्टी, देश में चीनी सैनिकों द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों पर किये गये हमले के विरोध में चीनी सामान बहिष्कार करने की सरकार से अपील करती है। सुभाष पार्टी के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने कहा कि सुभास पार्टी आज चीन के राष्ट्रपति की बुद्धि शुद्धि व शहीद हुए भारतीय सैनिकों की आत्मा की शान्ति के लिए यज्ञ का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में भारतीय सेना के साथ देश की 135 करोड़ जनसंख्या भी चीन से लड़ाई लड़ेगी और हर प्रकार के चीनी सामान व सेवाओं का बहिष्कार करेगी। सरकार को चीन से होने वाले आयात पर रोक लगानी चाहिए। तभी चीन को परास्त किया जा सकता है। इस मौके पर सभी ने चीनी सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी। इस अवसर पर मनोज शर्मा, एडवोकेट सुनील दत्त, सुजीत तिवारी, गोपाल सिंह, अर्चना शर्मा, गोविन्द पाण्डये, संदीप कुमार, अनिल सिन्हा, पं0 रामाशंकर शास्त्री, अनिल मिश्रा, एन पी दीक्षित, दिलीप पाण्डये, अभिनन्दन तिवारी, राजेश यादव, राजेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, विवेक राणा, उमेश चन्द्र दीक्षित, मनोज कुमार राय, राजेन्द्र यादव, विकास कुमार, सन्नी, सुनील यादव, सियाराम, रमेश श्रीवास्तव, अक्षय कुमार, राम गोपाल आदि शामिल रहे।
Related Posts
वाराणसी बम धमाके में वलीउल्लाह दोषी, 6 जून को सुनाएगा सजा
-संकट मोचन मंदिर और रेलवे स्टेशन पर 18 लोगों की हुई थी मौतें प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। वाराणसी में साल…
धारादार हथियार से पिता-पुत्री की गला रेतकर हत्या, मौक पर पहुंचे आईजी
प्रमोद शर्मा@ साहिबाबाद। साहिबाबाद क्षेत्र स्थित शहीदनगर स्थित जी ब्लॉक में गुरूवार देर रात धारदार हथियार से वार कर पिता…
हिंडन खादर में आबकारी विभाग ने शराब भट्टी को किया ध्वस्त, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद, 800 किलोग्राम लहन नष्ट
गाजियाबाद। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने एक बार…
