IN8@ रोहतक: महम थाना के अंर्तगत बढेसरा रोड़ पर चार नकाबपोश हथियारबंद युवकों ने दिनदिहाडे एक प्रोपर्टी डीलर से कार व मोबाइल फोन लूट लिया। बाद में प्रोपर्टी डीलर का फोन सडक़ किनारे खड़ी एक अन्य गाड़ी से बरामद हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लुटेरे इस कार को छोडक़र गए है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल की, लेकिन लुटेरो के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के अनुसार भाटिया कालोनी हांसी निवासी हिम्मत सिंह ने महम थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि वह जयपुर में प्रोपर्टी डीलर का काम करता है। बुधवार सुबह साढे छह बजे वह हांसी से जयपुर के लिए चला था। जब वह महम बाईपास बढेसरा रोड के पास पहुंचा तभी दो युवक मुंह पर कपडा बांधे हुए थे और सडक़ के बीचों बीच चल रहे थे। यह देखकर हिम्मत ने गाड़ी मंदी कर दी, तभी दो अन्य युवक भी वहां पहुंचे और गाड़ी को रूकवा लिया। तभी युवकों ने पिस्तौल निकाल कर हिम्मत को जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी व मोबाइल फोन लेकर रोहतक की तरफ फरार हो गए। हिम्मत ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महम पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस को घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पेंचर संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें हिम्मत का फोन बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि बदमाश पेंचर हुई गाड़ी में ही फोन को फैक कर गए है। पुलिस ने इस संबंध में हिम्मत की शिकायत पर लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Related Posts
ट्रैक्टर-ट्राली व मोटरसाइकिल की हुई भिड़ंत
8 माह की मासूम बच्ची सहित पिता की हुई मौतबच्ची की मां व एक अन्य व्यक्ति हुआ घायलIN8@ नरवाना,: नरवाना-कैथल…
गुरुग्राम में किसानों ने बजघेड़ा चौक पर किया चक्का जाम
IN8@गुरुग्राम….तीन अध्यादेश को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में भी तीन घंटे का…
पिता नाबालिग बेटी से दो साल से कर रहा था दुष्कर्म
IN8@फतेहाबाद… खंड के एक गांव में 14 साल की एक लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए…
