सुरेन्द्र भाटी@ बुलन्दशहर: जहांगीराबाद बीते दिनों से बन्द पड़े शहर के मुख्य बाजार को लेकर आज व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी व्यापारियों संग विधायक के आवास पर पहुंचे। इस दौरान बाजार खुलने को लेकर मजबूती के साथ जिम्मेदार लोगों ने व्यापारियों की आवाज़ उठाई। उपजिलाधिकारी पदम् सिंह व कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा भी इस बीच बैठक में मौजूद रहें। विधायक ने व्यापारियों की समस्या को देखते हुए तत्काल जिलाधिकारी से वार्ता की। डीएम व विधायक के बीच हुईं इस वार्ता से जल्द कुछ सकारात्मक खबर व्यापारियों के हित में मिलने की उम्मीद हैं। उधर ,एसडीएम व कोतवाली प्रभारी ने भी व्यापारियों से प्रशासन को सहयोग करने का आह्वान किया हैं। इस दौरान चेयरमैन डॉ.सूरजभान माहुर ,पूर्व चेयरमैनपति कृष्णकांत वार्ष्णेय ,व्यापारी सुरक्षा फोरम नगराध्यक्ष विनय अग्रवाल ,व्यापारी नेता नीरज पहाड़ी ,किशनपाल लोधी ,मनोज शास्त्री ,मनोज गुप्ता सभासद , आलोक गर्ग ,विनोद कंसल ,राजकुमार गोयल ,चंद्रकिशोर वार्ष्णेय ,शशांक सिंघल आदि व्यापारी मौजूद रहें।
Related Posts
केन्द्र प्रभारी पर मृतक के पिता से बयान बदलवाने का आरोप
सुरेन्द्र भाटी@बुलंदशहर बुलंदशहर के कोतवाली ककोड़ में अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से किशोर की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग…
किसानों के हक के लिए प्रतिबद्ध हैं सरकार- सुधीर त्यागी
सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़ गौरीशंकर-किसानों के हक के लिए सरकार प्रतिबद्द है। और उनके हकों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम…
चोरी की योजना बनाते शातिर बदमाश पुलिस ने किए गिरफ्तार
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : रात्रि में थाना छतारी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बनाते दो शातिर…
