सुरेन्द्र भाटी @ बुलन्दशहर: नगर पालिका बुलन्दशहर द्वारा राधानगर बाईपास पर संचालित कान्हा गौशाला का आज जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने निरीक्षण करते हुए गौवंशों के लिए हरा चारा, भूसा, पानी, स्वास्थ्य परीक्षण आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। गौशाला में कमजोर गौवंशों की अच्छी देखभाल के लिए केयरटेकर को निेर्देशित किया गया। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निरन्तर गौशाला में गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार करने के लिए निर्देशित किया। गौशाला परिसर में कच्ची जगह पर इन्टरलाॅकिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गौशाला परिसर की खाली जमीन पर सफाई कराते हुए गौवंशों के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री अभय कुमार मिश्र, एसडीएम डाॅ0 सदानन्द गुप्ता, सीओ राघवेन्द्र कुमार मिश्र, ईओ नगर पालिका उपस्थित रहे।
Related Posts
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से भ्रमण कर कांवड़ मार्गो की व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं कांवड शिविर का फीता काटकर किया शुभांरभ
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बुलंदशहर से गुलावठी, बीबीनगर, कुचेसर, स्याना क्षेत्र का भ्रमण करते…
उद्योग व्यापार मण्डल भारत के सदस्यों ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर शिकारपुर : नगर के उद्योग व्यापार मण्डल भारत के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी अब्बास हसन नक़वी, को एक…
शिक्षिका के साथ बदमाशों द्वारा की गई छेड़छाड़ एवं लूट की घटना पदाधिकारियों ने की कार्रवाई की मांग
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर : महिलाओं के साथ छेड़छाड़ रेप और मारपीट की घटनाएं देखने को मिल रही है |जिन पर शीघ्र…
