दीपक वर्मा@ शामली। रोटरी क्लब शामली द्वारा मंगलवार को निशुल्क मास्क व हैड सैनेटाइजर केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जानकारी के अनुसार रोटरी क्लब शामली द्वारा मंगलवार को धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में निशुल्क मास्क व हैंड सैनेटाइजर केन्द्र का शुभारंभ किया गया। केन्द्र का उद्घाटन स्त्री आर्य समाज संरक्षिका कमला आर्या, स्त्री आर्य समाज की प्रधान कौशल्या आर्या द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब शामली जिस प्रकार कोरोना महामारी के खिलाफ लडाई लड रहा है उससे लोगों में जागरूकता आई है। यदि हम मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करें तो काफी हद तक कोरोना से निजात मिल सकती है। उन्होंने क्लब के इस कार्य की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष गुरमुख सिंह, कैंप चेयरमैन सुधाकर आर्य, नवीन सिंघल, रूचिर गोयल, अजीत जैन, पुनीत जैन, राजकुमार गर्ग सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Related Posts
अटलजी की द्वितीय पुण्यतिथि पर आॅनलाइन मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ
दीपक वर्मा@ शामली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर क्रीडा भारती द्वारा आॅनलाइन जिला मार्शल…
विवेक विहार को बनाया हाॅट स्पाॅट, बैरिकेटिंग लगाई
लोगों को घरांे से बाहर न निकलने की दी हिदायतअन्य हाॅट स्पाॅटों पर पुलिस की कडी चैकसीदीपक वर्मा@ शामली। कोरोना…
कथित किसान हितैषी अध्यादेश वापस लेने की मांग
राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन दीपक वर्मा@ शामली। राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित कथित…
