IN8@गुरुग्राम: गुरुग्राम में बुधवार देर रात्रि से वीरवार करीब 12 बजे तक जमकर बारिश हुई। जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जगह-जगह हुए जलभराव से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ जिला प्रशासन व नगर निगम के दावों की पोल भी खुल गई। बारिश के दौरान वाटर हार्वेटिंग भी फेल दिखाई दिए। आवासीय क्षेत्रों के अलावा मुख्य सडक़ों पर जलभराव हो गया, जिसके कारण पैदल चलने वालों के अलावा वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सडक़ पर जगह-जगह हुए गड्डे जलभराव के कारण दिखाई नहीं दिए, जिसमें वाहन फंसे दिखाई दिए। इन गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक चोटिल तक हो गए। गुरुग्राम में 60 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा जिले के बजीराबाद में 37 एमएम, सोहना 98 एमएम, मानेसर 112 एमएम, पटौदी 150 एमएम, फर्रुखनगर में 80 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिला प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 89.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
Related Posts
ढाबे पर चली गोली में एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी
IN8@बहादुरगढ़…. डाबौदा खुर्द गांव में बुधवार देर रात ढाबे पर बैठे दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी…
गुरुग्राम में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूटे 10 लाख
IN8@गुरुग्राम …. गुरुग्राम शहर में दिन दहाड़े कंपनी के कर्मचारियों से तीन बदमाशों द्वारा हथियार के बल पर दस लाख रुपए…
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
IN8@फर्रूखनगर…..हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय ऐतिहासिक ईमारत शीशमहल में स्थित शहीदी स्मारक पर क्षेत्र…
