दीपक वर्मा@ शामली। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ को भाजपाईयों ने गौर से सुना। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने पार्टी द्वारा चल रहे बूथ समित सत्यापन अभियान ई-बुक अभियान की समीक्षा भी की। जानकारी के अनुसार कस्बा कांधला में भाजपा की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को गौर से सुना गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने बूथ समिति सत्यापन अभियान व ई-बुक अभियान की समीक्षा की तथा मोहित बेनीवाल के भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी का इजहार किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा एक युवा को पश्चिम की कमान सौंपकर शामलीवासियों में खुशी की लहर दौड गयी है। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने मोहित बेनीवाल के साथ मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनुज राणा, सुधीर मलिक, कपिल पंवार, रश्मिकांत जैन सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Related Posts
ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड, दो तस्कर गिरफ्तार
तरबूज के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी नशे की खेपपंजाब जाने के लिए बरेली के लिए निकले थे नशे…
सपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में बांटे आहवान पत्रक
दीपक वर्मा@ शामली। समाजवादी पार्टी के आहवान पर मंगलवार को सपा नेता संजय उपाध्याय के नेतृत्व में मंगलवार को कई…
हाॅट स्पाॅटों: लोगों को खाने पीने की दिक्कत न हो
दीपक वर्मा@ शामली। कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने के बाद सभी हाॅट स्पाटों पर पुलिस का कडा पहरा रहा। लोगों को…
