Delhi Crime: एक छात्र से बंदूक की नोक पर छीन स्कूटी

Spread the love

IN8@ पूर्वी दिल्ली। राजधानी में पिछले कुछ दिनों में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उजाले में ही छात्र को पिस्तौल दिखाकर उसकी स्कूटी और बैग छीनकर मौके से फरार हो गए| शाम के करीब 6 बजे दोनों लुटेरे एक बाइक पर आते हैं और एक छात्र से बंदूक की नोक पर उसकी स्कूटी छीन ली जाती है। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से दिल्लीवासियों में दहशत का माहोल है| वारदात की सूचना दिल्ली पुलिस को दी दिल्ली पुलिस सभी सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।