राजपा का अपना झण्डा, अपना घर के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र के गाँव नगला बंशी निकट- ककोड़ गांगरोल में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य का कार्यक्रम में अपना झण्डा, अपना घर के तहत आयोजित किया गया।

जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा सहित राष्ट्रीय महासचिव युधिष्ठिर सालवान पृथ्वीराज सिंह प्रदेश प्रभारी अवध व जिला प्रभारी बुलंदशहर ने सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर डी पी सिंह , प्रयास चौधरी, राज ठाकुर, राजू ठाकुर, ओमवीर शर्मा,रामवीर सिंह,शिवम सोलंकी,रामवती, श्यामा देवी, गवेन्द्र सिंह गौरव शर्मा,आँचल सुरेन्द्र भाटी, सुरेश भाटी , मुकेश सिंह, संसार सिंह, मोहित सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेर सिंह राणा ने बताया कि गाँव के सभी बुजुर्गों व माता बहनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। शेर सिंह राणा के सम्बोधन से सभी भाव विभूत हुए। इस अवसर पर सभी मौजूद लोगों ने व युवाओं ने अपनी आस्था अपने झण्डे के साथ देने के लिए जताई। कार्यक्रम का कुशल संचालन बाबा बलभद्र सिंह ने किया।