प्रमोद शर्मा@गाजियाबाद: कोरोना वायरस से लडऩे के लिए कोविड-19 एल-2 अस्पताल बनाए गए सेक्टर-23 संजयनगर जिला संयुक्त चिकित्सालय में बंद पड़े वेंटिलेटर के मामले में जिलाधिकारी डॉ.अजय शंकर पांडेय ने संज्ञान लिया है। वहीं, अस्पताल के सीएमएस डॉ.नरेश विज का नोटिस दिया गया है। हाल ही में 2 कोरोना संक्रमितों को गंभीर स्थिति में अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। डीएम के निर्देश पर सीडीओ अस्मिता लाल और राज्य पर्यवेक्षक डॉ. डीके सोनकर ने सेक्टर-23 संजयनगर कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। वेंटिलेटर बंद होने को लेकर सीएमएस डॉ.नरेश विज को नोटिस दिया। बता दें कि संयुक्त अस्पताल में 2 माह पूर्व कोविड अस्पताल बनाए जाते समय यहां 8 वेंटिलेटर लगाए गए थे। इन्हें चालू करने का भी आदेश दिया गया था। मगर दो दिन पहले दो मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत पडऩे पर उन्हें संतोष मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया। डॉ. सोनकर ने बताया कि निरीक्षण में वेंटिलेटर बंद होने की वजह पूछी गई तो सीएमएस ने कुछ पाट्र्स की जरूरत बताई। पूर्व के निरीक्षण में सीएमएस ने इसकी जानकारी भी नहीं दी। अस्पताल में फिलहाल 39 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में आक्सीजन सिस्टम ठीक है। इस लापरवाही को लेकर शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
Related Posts
एक नई राह पगडंडिय़ा फाउडेशन ने भरा गरीबों के जीवन में उमंग
-लॉकडाउन में 83 दिन गरीबों की सेवा में जुटा रहा फाउडेशन, रईसपुर युवा समिति ने किया सम्मन्नित IN8@ गाजियाबाद। कोरोना…
जोरदार हंगामे से शुरु हुई निगम की अंतिम बोर्ड बैठक, पूरक बजट पेश पन नहीं देने पर पार्षद ने लगाए नगर आयुक्त पर गंभीर आरोप
गाजियाबाद। नगर निगम की शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में विकास कार्यों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। नगर निगम बोर्ड…
हरियाणा शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मुरादनगर। अगामी त्योहार के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान हरियाणा…
