दीपक वर्मा@ शामली। कई दिन की रात के बाद बुधवार को एक बार फिर गर्मी ने अपना रूप दिखा दिया। गर्मी के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। लोग सिर व मुंह को ढककर ही बाजारों में पहुंचे। दोपहर बाद बाजारों में भी भीड-भाड कम ही नजर आयी। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हुई तेज बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आ गयी थी जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी लेकिन पिछले दो दिनों से गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को तेज धूप निकलने के कारण लोग गर्मी से मुहाल दिखे। धूप से बचने के लिए लोग सिर व मुंह को ढककर ही अपने काम धंधों पर जाते दिखे। मौसम में उमस भी बढती जा रही है जिससे लोग परेशान हो गए हैं। गर्मी से बचने के लिए युवा जहां सिर व मुंह को ढककर जा रहे हैं वहीं महिलाएं छातों का प्रयोग कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद भी राहत नहीं मिल पा रही है। दोपहर बाद बाजारों में चहल-पहल काफी कम हो जाती है। बाजारों में खरीददारी के लिए आए लोग छांव की तलाश करते रहते हैं।
Related Posts
खाकी पर हमलावर हो रहा अपराधियों का सफेद चोला
राजनीति में अपराध की धींगामुश्ती का गवाह रहा है यूपी का शामली-कैरानाकानपुर की घटना के बाद राजनीति के अपराधिकरण पर…
सभी हाॅट स्पाॅटों पर पुलिस का कडा पहरा
दीपक वर्मा@ शामली। शहर के सुभाष चैंक सहित अन्य सभी हाॅट स्पाॅटों पर पुलिस का पहरा लगातार बना हुआ है।…
बुलेटप्रूफ को खूंटी पर टांग एनकाउंटर कर रही शामली पुलिस
-कानपुर की घटना से भी नही लिया सबक, कब होगा सुधार ?-कांधला में गौतस्करों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, दो…
