संवाददाता@ झिंझाना। कार से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की तस्करी कर हरियाणा ले जा रहे दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। रविवार की दोपहर बिडोली चैकपोस्ट प्रभारी देवेन्द्र कुमार शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कार द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी कर दो आरोपी हरियाणा ले जा रहे है। पुलिस व औषधियों निरीक्षक ने कार को पकडकर भारी मात्रा मे नशीली प्रतिबंध दवाई की तीस हजार गोली बरामद की थी जिनकी कीमत 6 लाख रुपये बतायी गयी है। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने पकडे गये दोनो आरोपी साहिल व जितेन्द्र के खिलाफ प्रतिबंधित नशीली दवाईयो की तस्करी के मामले मे एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
Related Posts
नहीं मिल रही भीषण गर्मी व लू से राहत
शरीर झुलसाती गर्मी से मुहाल हो रहा जनजीवनदीपक वर्मा@ शामली। इन दिनों पड रही भीषण गर्मी व लू से लोगों…
पूर्व चेयरमैन ने भेंट की चार सैनेटाइजर मशीनें
चार महत्वपूर्ण स्थानों पर लगायी गयी मशीनेंकोरोना संक्रमण से बचने को हाथ साफ करने की अपील कीदीपक वर्मा@ शामली। पूर्व…
व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग
कोरोना काल में व्यापारियों के सामने आई आर्थिक परेशानियांदीपक वर्मा@ शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने कोरोना…
