संवाददाता@कैराना। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकेत के नगर कार्यालय मोहल्ला आलदरम्यान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सहारनपुर मंडल अध्यक्ष चैधरी भंवर सिंह तोमर व युवा किसान नेता असजद तोमर ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। चैधरी भंवर सिंह ने कहा कि इस समय किसान बड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकार किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं करा पा रही है, जिस कारण किसानों के सामने परिवारों के पालन-पोषण की समस्या खड़ी है। किसान बुरे दौर से गुजर रहा है। वह किसानों की मांगों को लेकर जल्द ही उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष चैधरी नदीम हसन, डॉ. असलम, मास्टर रमजानी, इनाम, परवेज, अकबर अली, सनव्वर सिद्दीकी, आरिफ अंसारी, इकराम अंसारी, शिवम शर्मा, अखलाक सैफी, नवाज सिद्दीकी, शाहिद सैफी, इलियास मंसूरी आदि मौजूद रहे।
Related Posts
भाजपाईयों ने चलाया पौधारोपण अभियान
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत गांव पंचायतों में हुआ वृक्षारोपण दीपक वर्मा@शामली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन…
बाइकों की आमने-सामने की भिडंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दीपक वर्मा@शामली। क्षेत्र के गांव बलवा के निकट दो बाइकों…
शामली आस-पास: योगेश भारद्व़ाज बने जिलाध्यक्ष, रविन्द्र्र आर्य शहर अध्यक्ष
दीपक वर्मा@ शामली। शहर निवासी योगेश भारद्वाज को राहुल-प्रियंका गांधी सेना का जिलाध्यक्ष व रविन्द्र आर्य को शहर अध्यक्ष मनोनीत…
