किसानों के सच्चे हितैषी हैं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला : तैयब हुसैन घासेडिया

IN8@नूंह,मेवात…जजपा के जिला अध्यक्ष तैयब हुसैन घासेडिया ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला किसानों के सच्चे हितैषी हैं। पीपली में हुए किसानों पर लाठीचार्ज की जांच कराने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आदेश दे दिए है। वह उनकी इस मांग का स्वागत करते हैं और उन्होंने साबित कर दिया है कि वह प्रदेश के किसानों के साथ हैं और इतना ही नहीं उन्होंने इस लाठीचार्ज की जांच के आदेश करने के साथ साथ ही यह भी जाहिर कर दिया है कि वह किसानों के हितेषी और किसानों के मसीहा स्वर्गीय ताऊ देवीलाल के पोत्र हैं। जिन्होंने हमेशा किसानों की भलाई के लिए काम किया है।

जजपा के जिला अध्यक्ष तैयब हुसैन घासेडिया

तैय्यब हुसैन ने कहा कि जजपा हमेशा से प्रदेश के किसान, व्यापारी ,कर्मचारी और आमजन के साथ खड़ी है। आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सभी वर्गों के लिए समान विकास कार्य कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदेश की जनता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ लगातार खड़ी हुई है। आज प्रदेश में किसी भी जिले में विकास की बात हो तो प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सभी जिले में समान रूप से विकास करा रहे हैं। तैयब हुसैन ने कहा कि जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ताऊ देवीलाल के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश के विकास में लगे हुए हैं । इतना ही नहीं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पूरा पूरा मान सम्मान देने के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान देकर विकास की गति को आगे बढ़ा रहे हैं । तैयब हुसैन ने कहा कि प्रदेश में जजपा का जनाधार लगातार बढ़ा है और आगे भी इसी तरह कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देते हुए जजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जजपा पार्टी आने वाले समय में इतिहास रचेगी