किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का भाजपाईयों ने किया स्वागत

विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। मेरठ जाते समय राजनगर एक्सटेंशन पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर एवं प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राजकुमार चाहर ने कहा जो दल आपकी रोजी रोटी यानी ट्रैक्टर को जलाए, वह आपका हितैषी नहीं हो सकता है। हम किसान हैं, हम हल, बैल और ट्रैक्टरों की पूजा करते हैं। जो लोग भोले भाले किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें डर है कि किसान की आय दोगुनी हो गई तो उनकी रोटियां कैसे सिकेंगी।

इस तरह के कृत्य से प्रदेश की राजनीति का माहौल बिगाडऩे का काम हो रहा है। पहले कांग्रेस ने किसानों को गुमराह किया और अब ऐसी घटनाएं की जा रही हैं। एक तरफ कांग्रेस सरकार किसानों के साथ होने का ढोंग कर रही है। दूसरी तरफ ऐसे हमले करवाकर किसानों को बदनाम करने का प्रयास हो रहा है। कहा कि भाजपा के प्रति लोगों में नफरत भरने का काम किया जा रहा है।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा सौरभ जायसवाल, किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष चौधरी त्रिलोक सिंह, महानगर महामंत्री पंकज भारद्वाज, उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज, कर्मवीर शर्मा, कीर्तन बाल्मीकि, मंत्री आदेश चौधरी, कार्यालय प्रभारी कपिल मित्तल, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा अरविंद चंद, ललित सिंह होते, सचिन डागर, जीतू ठाकुर, आशीष शर्मा, संजीव त्यागी, संदीप त्यागी, सतीश यादव, प्रवीण त्यागी, कुलवंत सिंह, टीकम पाल, विमल कुमार, महानगर मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा समेत सैकड़़ो कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।