दीपक वर्मा@ शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने बुधवार को कलेक्टेªट में गरीब व जरूरतमंदों को कोरोना राशन किट प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों व असहायों की मदद के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि किसी को भी भूखा न रहे। जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कलेक्ट्रेट में दर्जनों गरीब व जरूरतमंद लोगों को कोरोना राशन किट का वितरण किया। राशन की किट में घरेलू उपयोग में आने वाली चीजें शामिल हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों को मास्क व चप्पलों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश शासन की मंशा के अनुसार जरूरतमंदों को निरंतर खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रह सके। उन्होंने कोरोना महामारी के संकट के दौरान सभी लोगों को सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने व घरों में ही रहने की अपील की। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।
Related Posts
दुकानों पर उमड रही भारी भीड, सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन
बाजारों में वाहन लेकर घुस रहे कई चालकों पर कार्रवाईदीपक वर्मा@ शामली। लाॅक डाउन के दौरान मिली पांच घंटे की…
खोडसमा के जंगल में बदमाशो से मुठभेड, दो बदमाश गिरफ्तार
तमंचा, कारतूस, चाकू व चोरी की बाइक बरामद दीपक वर्मा@चैसाना। बुधवार की सुबह गांव खोडसमा के जंगलों में पुलिस व…
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने खाया जहर
निजी अस्पताल ले जाने की बात कहकर सीएचसी से युवती को लेकर गए परिजन दीपक वर्मा@शामली। क्षेत्र के गांव बलवा…
