प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। जिले में लगातार बढ़़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों केे आंकड़े एवं जिले में की गई व्यवस्थाओं को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आंकड़े तलब किए। गुरूवार को कलेक्ट्रेट में वीडियो कांफे्रेसिंग के जरिए गृहमंत्री अमित शाह ने जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पांडेय एवं एसएसपी कलानिधि नैथानी,एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह आदि अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक की। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को लेकर वार्ता की। करीब 1 घंटे तक चली वीडियो कांफ्रेसिंग में गृहमंत्री अमित शाह ने जिले में कोरोना संक्रमित मरीज और अब तक हो चुकी मौत के बारे में जानकारी ली। गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंकड़े लाएं उसके बाद दूसरी बैठक में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। इसके बाद गृहमंत्री ने नोएडा के डीएम व एससपी से भी वार्ता की। वीडियो कांफ्रेंसिंग में गृहमंत्री ने कोरोना से संबंधित आंकड़े डीएम से तलब किए। इसकी रोकथाम के लिए उठाए गए कदम की जानकारी मांगी गई। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा गुरूवार तक 740 तक पहुंच गया हैं। ऐेसे में गृहमंत्री ने एहितयात को लेकर सख्त कदम उठाने और व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
Related Posts
स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने दी कोरोना को मात, पत्नि संग लौटे घर
विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं शहर विधायक अतुल गर्ग और पत्नी सुधा ने कोरोना को…
आबकारी विभाग के साथ ईआईबी की संयुक्त टीमों ने भी गौतमबुद्ध नगर में डाला डेरा
गौतमबुद्ध नगर। दिवाली त्योहार के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए…
बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल में बिना लाइसेंस के हुई शराब पार्टी तो आयोजक के साथ संचालक को भी होगी जेल
गाजियाबाद। जनपद में देवोत्थान एकादशी से शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। अगर आपकी शादी किसी मैरिज हाल में…
