सुरेन्द्र भाटी @ बुलन्दशहर: नगर पालिका बुलन्दशहर द्वारा राधानगर बाईपास पर संचालित कान्हा गौशाला का आज जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने निरीक्षण करते हुए गौवंशों के लिए हरा चारा, भूसा, पानी, स्वास्थ्य परीक्षण आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। गौशाला में कमजोर गौवंशों की अच्छी देखभाल के लिए केयरटेकर को निेर्देशित किया गया। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निरन्तर गौशाला में गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उपचार करने के लिए निर्देशित किया। गौशाला परिसर में कच्ची जगह पर इन्टरलाॅकिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गौशाला परिसर की खाली जमीन पर सफाई कराते हुए गौवंशों के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री अभय कुमार मिश्र, एसडीएम डाॅ0 सदानन्द गुप्ता, सीओ राघवेन्द्र कुमार मिश्र, ईओ नगर पालिका उपस्थित रहे।
Related Posts
बरसात से पूर्व नाले की सफाई के आदेश को नगर पालिका स्याना दिखा रहीं ठेंगा
सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर स्याना : नगर के खानपुर मार्ग से गुजरने वाला नाला पूरी तरह गंदगी के अंबार से अटा…
उच्च अधिकारियों को अवैध शराब ब्रिकी की सूचना देना पड़ा पत्रकार को भारी
सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर-बुलन्दशहर के छतारी मैं बीते दिनों जनपद बुलन्दशहर में जीतगढ़ी शराब कांड को लेकर जगह-जगह प्रशासन द्वारा अवैध शराब…
कांग्रेसियों ने गांव-गांव में जाकर चलाया सदस्यता अभियान
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज 65 विधान सभा क्षेत्र बुलंदशहर के ग्राम काजमपुर देवली में कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी 65 विधानसभा क्षेत्र…
