संवाददाता@ गाजियाबाद। ट्रांस हिण्डन क्षेत्र स्थित शालीमार गार्डन में घर के बाहर शराब पीने और गाली गलौज करने का विरोध करने पर पिस्टल से व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से कार में बैठकर फरार हो गए। पीडि़त ने पांच लोगों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में राजेश शर्मा रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह रात में घर के बाहर गाय के पास साफ सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में कुछ व्यक्ति कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद कार से उतरकर गाली गलौज करने लगे। राजेश का आरोप है कि उन्होंने गाली गलौज करने का विरोध किया तो एक व्यक्ति जिसका नाज अजीत यादव है उन्हें वहां से लेकर जाने लगा। तभी पीछे से संदीप पाल नाम के व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग कर सभी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पीडि़त ने साहिबाबाद थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही ने बताया कि अजीत यादव, संदीप पाल, राहुल शर्मा, ऋषिराज और लाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Related Posts
घर से बुलाकर बाइक सवार 6 बदमाशों ने युवक गोलियों से भूना
-भाजपा विधायक पति समेत 8 नामजद विनोद पांडेय @ गाजियाबाद। मोदीनगर में डेढ़ साल पहले हुए दीपेंद्र उर्फ दीपू हत्याकांड…
एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान: विद्यार्थियों को आबकारी विभाग ने दिलाई शपथ
गौतमबुद्ध नगर। आज 8वीं से 12वीं तक बच्चे भी पार्कों, स्कूल मैदान में इंजेक्शन, दवाइयों व अन्य तरह-तरह के नशे…
देश विदेश के साहित्यकार व अटेवा की जिलाध्यक्ष सीमा भड़ाना काव्य रत्न से सम्मानित
-भारत के भारतरत्न काव्य ग्रंथ का भव्य लोकार्पण दिल्ली/गाजियाबाद। देश की राजधानी दिल्ली स्थित हिन्दी भवन में कालजयी काव्य ग्रंथ…
