सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : में जिला सूचनाधिकारी द्वारा निर्गत किया गया पत्र जारी होने के बाद डीएम बुलन्दशहर रविन्द्र कुमार, ने खुद उसका खंडन किया हैl डीएम रविन्द्र कुमार, ने देर रात अपना पत्र और बीडीओ जारी करते हुए कहा है कि कतिपय सूत्रों द्वारा बुलन्दशहर में एक सप्ताह लॉक डाउन होने की अफ़वाह फैलाई गयी हैl ये गलत सूचना है केवल शासन के आदेश के अनुसार रात्रि कर्फ्यू और सप्ताह के अंत में कर्फ्यू ही लागू हैl अब इस प्रकार की गतिविधियों व पत्र आधिकारिक तौर तरीकों से जारी होने के बाद सूचना विभाग के आधिकारिक कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि मीडिया को इस प्रकार की सूचना जारी करने से पहले क्या डीएम साहब से अनुमति नहीं ली थीl अगर अनुमति नहीं थी तो करीब तीन घंटे पहले जारी पत्र में क्यों व्यापारियों की बैठक में प्रशासन की अनुमति दर्शायी थी lअलबत्ता जवाब कुछ भी हो लेकिन आज का यह प्रकरण जनता के बीच में मीडिया की कार्यशैली पर उंगली रखने के लिए काफी हैl जिसके लिए शायद सूचना विभाग जिम्मेदार होगा ।
Related Posts
कोरोना का कहर जारी बुलंदशहर में 56 और मिले कोरोना संक्रमित
सुरेन्द्र भाटी@बुलंदशहर जनपद में नहीं टूट रही कोरोना की चैन बुलंदशहर अब तक 2818 हुई कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या।…
खुर्जा खण्ड शिक्षा अधिकारी को दो और अतिरिक्त ब्लॉक क्षेत्रों का मिला प्रभार
सुरेंद्र सिंह भाटीबुलन्दशहर : कार्यालय शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश प्रयागराज के आदेश दिनांक 7 जनवरी 2022 के द्वारा जनपद…
घर में घुसकर दो युवकों ने एक युवक की धारदार हथियार की हत्या बचाव में आए युवक की मां भाई गंभीर रूप से घायल
सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में बीती रात घर में घुसकर दो युवकों ने एक युवक की धारदार…
