उत्तर प्रदेश का बदलाव लोकदल पर करें विश्वास अरुण चौधरी

Spread the love



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज 65 विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में राष्ट्रीय लोकदल की चुनावी सभा हुई सभा के संयोजक पिछड़ा वर्ग व दलित समाज के नेता और सभी समाज के नेता गणों ने कहां 2022 का चुनाव राष्ट्रीय लोक दल का होगा हम सब राष्ट्रीय लोकदल के साथ हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी में अपनी आस्था जताई और कहा कि अब समय आ गया है उत्तर प्रदेश में बदलाव करना होगा जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है उत्तर प्रदेश में किसान मजदूर व्यापारी महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है।

अगर उत्तर प्रदेश में विकास करना है तो आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में हमारे राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी हाथ को मजबूत करना होगा सपा लोकदल के गठबंधन को वोट देकर जिताना होगा जभी उत्तर प्रदेश का विकास होगा इस सभा में जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी रालोद वरिष्ठ नेता हाजी यूनुस अनु चौधरी ओमवीर सिंह मलिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे