जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया

सुरेन्द्र भाटी @ बुलन्दशहर : जनपद बुलंदशहर को हरा-भरा बनाए जाने के लिए आज पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट परिसर में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मियों के द्वारा पौधे रोपित किये जायें। उन्होंने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनपद को हरा-भरा और शुद्ध वातावरण बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधा रोपण करते हुए पौधारोपण महाअभियान में अपना योगदान दें। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्र, ईडीएम पीयूष चौधरी मौजूद रहे।