संवाददाता@ कैराना। सड़क किनारे खड़ी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी को लेकर मौके पर जमकर हंगामा हो गया। पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नगर के कांधला तिराहे के निकट सड़क किनारे एक कार खड़ी हुई थी। इसी दौरान कांधला की ओर से आए एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिसमें कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार चालक ने ट्रक को रूकवा लिया, जिस पर उनमें जमकर कहासुनी हुई। मौके पर जमकर हंगामा खड़ा हो गया। जहां आसपास के लोग भी जमा हो गए। मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता करते हुए उन्हें किसी तरह शांत किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास जारी था।
Related Posts
मोहित बेनीवाल से मिले भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा पउप्र क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई दीपक वर्मा@शामली। मोहित बेनीवाल को भाजपा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का…
हरियाणा में टिड्डी दल के हमले को लेकर शामली प्रशासन सतर्क
किसानों से की सतर्कता बरतने की अपीलदीपक वर्मा@ शामली। गुरुग्राम में टिड्डी दल के प्रवेश को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा…
मंडलायुक्त ने किया गंदेवडा संगम नहर व जिला अस्पताल का निरीक्षण
संगम नहर के दोनों ओर सौंदर्यकरण के आदेश जिला अस्पताल में भी पर्याप्त साफ सफाई रखने के निर्देश दिए दीपक…
