संवाददाता@ कैराना। सड़क किनारे खड़ी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी को लेकर मौके पर जमकर हंगामा हो गया। पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नगर के कांधला तिराहे के निकट सड़क किनारे एक कार खड़ी हुई थी। इसी दौरान कांधला की ओर से आए एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिसमें कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार चालक ने ट्रक को रूकवा लिया, जिस पर उनमें जमकर कहासुनी हुई। मौके पर जमकर हंगामा खड़ा हो गया। जहां आसपास के लोग भी जमा हो गए। मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता करते हुए उन्हें किसी तरह शांत किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास जारी था।
Related Posts
एसओजी टीम-पुलिस की छापेमारी में चोरी का ट्रक बरामद
कबाडी हिरासत में, जांच के दौरान फर्जी निकले ट्रक के कागजातसंवाददाता@ चैसाना। एसओजी शामली की टीम व चैसाना पुलिस ने…
कोरोना ने बताया कितना पिछड़ा हुआ है वेस्ट यूपी का शामली जिला
शामली जिले की तीनों विधानसभा में नही विद्युत शवदाह गृह की सुविधा शमशान घाटों पर अंतिम क्रिया के दौरान लोगों…
शहर में चला जबरदस्त वाहन चेकिंग अभियान
हेलमेट व मास्क का प्रयोग न करने वालों को फटकार, कटे चालान एसपी ने किया चेकिंग अभियान का निरीक्षण दीपक…
