भाई का हत्यारोपी आलाकत्ल समेत गिरफ्तार

संवाददाता@ कैराना। नौ दिन पूर्व ऊंचागांव में हुई संजय की हत्या के मामले में नामजद मृतक के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया है।
ऊंचागांव निवासी अमरकली ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था कि 23ध्24 मई की रात करीब एक बजे उसका बेटा संजय घर पर था। तभी उसके मंझले बेटे सतीश ने संजय के गले पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। मामले में आरोपी के खिलाफ भाई की हत्या के आरोप में मामला पंजीकृत कर लिया गया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी सतीश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया है। इसके बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है।