संवाददाता@ कैराना। जनपद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक ने पुलिस लाइन से फोर्स व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ में कैराना पहुंचे। उन्होंने न्यायालय परिसर द्वार पर कर्मचारियों की ड्यूटी पर मौजूदगी देखी गई। इसके बाद न्यायालय में बंदी के उपरांत खुलने के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखते हुए सघन चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली गई। इसके अलावा न्यायालय परिसर के बाहर खड़े लोगों एवं वाहनों की भी तलाशी ली गई। टीम ने न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग की हिदायत दी गई। प्रतिसार निरीक्षक ने कचहरी चैकी प्रभारी को बिना मास्क के न्यायालय परिसर में पहुंचने पर संबंधित के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
Related Posts
बारिश से किसानों को राहत, धान रोपाई तेज
दो दिन से हुई बारिश के बाद किसानों की धान रोपाई का काम हुआ तेजसंवाददाता@ थानाभवन। वैसे तो करीब दस…
सोशल डिस्टेंस के साथ श्रद्धालुओं को हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
मंदिर तो खुले, भक्तों की संख्या नगण्यहनुमान धाम मंदिर को किया गया सैनेटाइजदीपक वर्मा @ शामली। 8 जून से जिले…
31 महिलाओं ने प्राण प्रतिष्ठा के लिये कलश यात्रा निकाली
अमर हरि सनातन शिव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार दीपक वर्मा@थानाभवन। अमर हरी सनातन शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर…
